
Telegram channel |
Telegram channel |
Whatsapp Channel |
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand Form Apply Online Pdf 2023 | मुख्यमंत्री सुकन्या योजना फॉर्म | झारखण्ड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना फॉर्म, लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया।
अगर आप लोग बहुत समय से Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand के बारे में इंटरनेट में ढूंढ रहे हो लेकिन अभी तक आपको कही से भी सही जानकारी नहीं मिला है तो आज मै आप सभी इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा की आप इस फॉर्म को कैसे अप्लाई करे, इसका लाभ क्या है, इसका पात्रता क्या है।
झारखण्ड सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए राज्य के बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुवात किया था। इस योजना के तहत SECC-2011 में शामिल एवं अंत्योदय कार्ड धारक परिवारो की बालिकाओ को जन्म से 18 वर्ष तक किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है।
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा शुरू किया गया है। इसकी शुरुवात 2019 में हुआ था। इस योजना का शुरुवाती नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था लेकिन इसे बाद में बदल कर सावित्री बाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना रख दिया गया है। इस योजना के तहत SECC-2011 में शामिल एवं अंत्योदय कार्ड धारक परिवारो की बालिकाओ को जन्म से 18 वर्ष तक किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत कक्षा 8 में प्रवेश करने पर लड़की को Rs. 2500 दिया जाएगा। कक्षा 9 में प्रवेश करने पर लड़की को Rs. 2500, कक्षा 10 में प्रवेश करने पर लड़की को Rs. 5000, कक्षा 11 में प्रवेश करने पर लड़की को Rs. 5000, कक्षा 12 में प्रवेश करने पर लड़की को Rs. 5000 दिया जाएगा। जब लड़की की आयु 18 – 19 वर्ष की हो जायेगी तो उसे झारखण्ड सरकार द्वारा Rs. 20000 हज़ार दिया जाएगा।
Mukhyamantri Sukanya Yojana Highlights
चलिए जानते है Mukhyamantri Sukanya Yojana Highlights के बारे में मतलब की इस योजना के बारे में कुछ मुख्य बाते।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुकन्या योजना |
योजना की शुरुवात किसने की | मुख्यमंत्री रघुवर दास |
योजना की शुरुवात किस वर्ष हुई | 2019 |
योजना के लाभ्यर्थी कौन है | झारखण्ड SECC-2011 में शामिल एवं अंत्योदय कार्ड धारक |
योजना का उद्देश्य क्या है | आर्थिक सहायता देना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह पर रोक लगाना |
योजना की कितने किस्ते है | 6 किस्ते |
योजन के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी | Rs. 40000 |
योजना किस साल शुरू हुआ | 2023 |
आवेदन किस माद्यम से करे | ऑफलाइन |
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2023 के तहत मिलने वाले राशि का विवरण
निचे दिए गए लेख के मदत से आपको बालिकाओ को जो राशि योजना के तहत झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। बालिका को किस आयु में कितना पैसा मिलेगा इसके बारे में पूरी जानकारी दिया गया है।
किस्ते | आर्थिक सहायता की राशि |
कक्षा 8 में प्रवेश करने पर | Rs. 2500 |
कक्षा 9 में प्रवेश करने पर | Rs. 2500 |
कक्षा 10 में प्रवेश करने पर | Rs. 5000 |
कक्षा 11 में प्रवेश करने पर | Rs. 5000 |
कक्षा 12 में प्रवेश करने पर | Rs. 5000 |
लड़की की आयु 18 – 19 वर्ष की होने पर | Rs. 20000 |
कुल आर्थिक सहायता की राशि | Rs. 40000 |
Mukhyamantri Sukanya Yojana 2023 के तहत मिलने वाली लाभ
आप सभी को बता दू की Mukhyamantri Sukanya Yojana 2023 के तहत मिलने वाली लाभ झारखंड के बालिकाओ के लिए बहुत ही ज्यादा सहायक है। इस योजना से मिलने वाली लाभ कुछ इस प्रकार है।
- बालिकाओ को शिक्षा में बढ़ोतरी होगी।
- बाल विवाह में कटौती होगी।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो को सहायता मिलेगी।
- कक्षा 8 वी से लेकर 18 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष आर्थिक सहायता मिलेगा।
- इस योजना के तहत 35 लाख परिवारी को आर्थिक सहायता प्राप्त होगा।
- इस योजना के तहत लड़कियों को बोझ नहीं समझा जाएगा और उन्हें पढ़ाया जाएगा।
- इस योजना के तहत शिशु मृत्यु दर में भी रोक लगेगा।
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के तहत पात्रता
इसमें आपको बताया जाएगा की इस योजना के तहत पात्रता क्या क्या है मतलब की आपको इस योजना में अप्लाई करते समय किन किन बात का ध्यान रखना है। सरकार द्वारा जब भी कोई योजना आती है तो उन योजनाओ में कुछ शर्ते होती है और जो उन शर्तो को पूरा करते है वही उस योजना का लाभ उठा पाते है तो आइये जानते है इस योजना का पात्रता क्या है।
- बालिका झारखण्ड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- परिवार अंत्योदय कार्ड धारक होना चाहिए।
- SECC-2011 में शामिल होना चाहिए।
- अगर बालिका का शादी 18 वर्ष से पहले हो जाए तो योजना वही स्थगित कर दी जायेगी और आगे मिलने वाली राशि नहीं मिलेगी।
- बालिका को Rs. 20000 की राशि 18 वर्ष होने के बाद ही मिलेगी।
- बालिका का स्कूल में दाखिला लेना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2023 में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज़
निचे आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौन सी दस्तावेज़ होना महत्वपूर्ण है उसके बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
- बालिका का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- निवास प्रमाण पात्र होना भी अनिवार्य है।
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाता का विवरण होना भी महत्वपूर्ण है।
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक
तो अगर आपको इस योजना में आवेदन करना है तो आज मै आपको इस योजना में कैसे आवेदन करना है। इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दूंगा। आइये जानते है इसके प्रक्रिया के बारे में
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करके आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
- उसके बाद आपको फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ना है और उसे भरना है।
- फॉर्म को ध्यान से भरने के बाद उस फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप इस फॉर्म को भरकर इस योजना का लाभ ले सकते है।
FAQs Related to Mukhyamantri Sukanya Yojana
उत्तर- इस योजना का नाम 24 अगस्त 2022 को बदलकर सावित्री बाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना रख दिया गया था।
उत्तर- आप इस योजना का आवेदन आप ऑफलाइन माध्यम से ही कर सकते है। ऊपर आपको ऑफलाइन फॉर्म को डाउनलोड करने का लिंक ऑफ़ प्रक्रिया बताया गया है।
उत्तर- इस योजना का लाभ सभी बालिका को 20 वर्ष के आयु तक ही मिलेगा।
उत्तर- आप सभी इस फॉर्म को ऊपर दिए गए लिंक के मदत से डाउनलोड कर सकते है और साथ ही ऊपर के लेख में फॉर्म का आवेदन प्रक्रिया भी बताया गया है।
उत्तर- इस फॉर्म को आप प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना है।
तो आज मै आप सभी को Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand में कैसे अप्लाई करे, उसमे आवेदन करने की दस्तावेज क्या है, पात्रता क्या है, योजना का फॉर्म डाउनलोड कैसे करे। इसके बारे में पूरी जानकारी दिया हु। तो अगर आपको अभी भी फॉर्म भरने में कोई समस्या आये तो आप मुझसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो।