लाल किला किसने बनवाया था | Who Made Red Fort in Hindi 2023

लाल किला किसने बनवाया था | Who Made Red Fort in Hindi
Telegram channel
Telegram channel
Whatsapp Channel

लाल किला किसने बनवाया था ? आज में आपको लाल किला किसने बनवाया है इससे जुडी पूरी जानकारी दूंगा, यदि आप लाल किला कहां है और लाल किला कब बना था इसके बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ते रहे

इस किले को “लाल किला” क्यों कहते है और लाल किला कितने एकड़ में बना है, इससे जुडी हर एक चीज यहाँ पर बताई जाएगी

लाल किला, दिल्ली के ऐतिहासिक किलेदार, पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित है, यह लाल बलुआ पत्थर से बना है, हालांकि यह किला काफी पुराना है और इस किले को पांचवें मुगल शासक शाहजहां ने अपनी राजधानी के रूप में चुना था।

किले के खूबसूरत “लाल रंग” के कारण यह लोगों को इस किले की ओर आकर्षित करता है और इसी वजह से लोग दूर-दूर से लाल किला घूमने आते है

दीवारों के लाल रंग के कारण इसे लाल किला कहा जाता है, इस ऐतिहासिक किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना गया था।

लाल किला कितने एकड़ में बना हैभारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला देश के गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है।

यह शाही किला न केवल मुगल सम्राटों का राजनीतिक केंद्र है, बल्कि यह औपचारिक केंद्र भी हुआ करता था, जिस पर लगभग 200 वर्षों तक मुगल वंश के शासकों का शासन रहा था। देश की आजादी की लड़ाई का गवाह रहा लाल किला मुगल वास्तुकला, रचनात्मकता और सुंदरता का उदाहरण है।

See also  टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था 2023

250 एकड़ में फैला यह भव्य किला मुगल राजशाही और अंग्रेजों के खिलाफ गहरे संघर्ष की कहानी कहता है, इस किले का इतिहास बेहद दिलचस्प है

लाल किले का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था, शाहजहाँ द्वारा बनवाई गई सभी इमारतों का अपना-अपना अलग-अलग ऐतिहासिक महत्व है, और लाल किले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है, ताजमहल को भी शाहजहाँ ने बनवाया था जोकि एक प्रेम का प्रतीक है

दुनिया के इस बेहतरीन किले का निर्माण कार्य मुगल बादशाह शाहजहां ने 1638 ई. में शुरू कराया था। भारत के इस भव्य लाल किले का निर्माण कार्य 1648 ई. तक लगभग 10 वर्षों तक चला।

वहीं आजादी के बाद लाल किले का इस्तेमाल सैन्य प्रशिक्षण के लिए किया गया और फिर यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो गया, वहीं अपने आकर्षण और भव्यता के कारण इसे 2007 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया था।

लाल किला सलीमगढ़ के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसका नाम लाल बलुआ पत्थर की प्राचीर और दीवारों के कारण मिला है, दीवार 1.5 मील (2.5 किमी) लंबी है और नदी के किनारे से 60 फीट (16 मीटर) ऊंची है, और शहर की तरफ से 110 फीट (35 मीटर) ऊंची है।

See also  Percentage Kaise Nikale? परसेंटेज निकालना सीखे 2023

यह किला वह स्थान भी है जहां से भारत के प्रधान मंत्री 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर देश के लोगों को संबोधित करते हैं।

लोगों द्वारा पूछा गया प्रश्न

लाल किले में किस पत्थर का प्रयोग किया गया है?

किले में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया है

लाल किला क्यों प्रसिद्ध है?

आजादी के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को तिरंगा फहराया था, तब से हर 15 अगस्त को झंडा फहराया जाता है।

लाल किला कहां पर है?

नेताजी सुभाष मार्ग, लाल किला, चांदनी चौक, नई दिल्ली में स्थित है

तिरंगा हर साल 15 अगस्त को फहराया जाता है और इसे टेलीविजन पर भी दिखाया जाता है, “लाल किले” की खूबसूरती देखने लोग दूर-दूर से चले आते है

आप भी कभी न कभी “लाल किला” जरूर देखें, उम्मीद है आपको हर सवाल का जवाब मिल गया होगा।

Leave a Comment